खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ओंकार सुनवानी को 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी। सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे।
किसान ने मामले की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम पटवारी ओंकार सुनवानी से पूछताछ कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Trending
- 25 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र की सुरक्षा में ‘फायर अलर्ट सिस्टम’ बना मजबूत सुरक्षा कवच
- सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़- विकसित भारत का नया रोल मॉडल
- नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय और दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के बीच सौजन्य भेंट
- शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण
- बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार
- बेमेतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की घूस मांग रहा पटवारी 15 हजार की पहली किस्त लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह, अजय चंद्राकर का बड़ा हमला
- नकुलनार साप्ताहिक बाजार के पास मिला अज्ञात युवक का शव


