खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के 4 डंप बरामद किए हैं। नक्सलियों ने जंगल-पहाड़ियों में हथियार, विस्फोटक, वायरलेस सेट, लैपटॉप, बीजीएल सेल और अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री छिपाकर रखी हुई थी, जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में सक्रिय रहे और अब आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अभियान थाना कुकानार, चिंतलनार और चिंतागुफा क्षेत्र में चलाया गया। थाना कुकानार क्षेत्र के ग्राम गादम के जंगल-पहाड़ी इलाके में 17 मई को डीएसपी रविकांत सहारे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सर्चिग के दौरान 42 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 8 कंट्रीमेड हैंड ग्रेनेड, 4 हैंड ग्रेनेड और करीब 10 किलो जिलेटिन पाउडर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की।
वहीं 21 मई को थाना चिंतलनार क्षेत्र के तुमालपारा जंगल में कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 8 भरमार बंदूक, 3 बीजीएल सेल, 1 ग्रेनेड, वायरलेस सेट, 6.6 किलो विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा 23 मई को चिंतलनार क्षेत्र के नागाराम जंगल से एके-47 के 29 राउंड, डेटोनेटर, वर्दी कपड़ा और दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई। वहीं आज 24 मई को थाना चिंतागुफा क्षेत्र के ईरापल्ली जंगल में भी नक्सलियों का डंप मिला है। जहां संयुक्त बल ने लैपटॉप, मोटोरोला और आईकॉम वायरलेस सेट, सुतली बम, स्टील बॉल बेयरिंग, कॉपर वायर, नक्सली झंडे और अन्य सामग्री बरामद की गई । पूर्व में सक्रिय रहे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से इन सामग्रियों को जंगलों में छिपाकर रखा था। लगातार सर्चिग अभियान के जरिए ऐसे नक्सली डंप को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह, अजय चंद्राकर का बड़ा हमला
- नकुलनार साप्ताहिक बाजार के पास मिला अज्ञात युवक का शव
- ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
- दिल्ली दौरे से लौटते ही एक्शन में CM साय, कल शाम होगी अहम कैबिनेट बैठक
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर 4 डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और बारूद जब्त
- बस्तर सांसद महेश कश्यप की त्वरित पहल: दिल्ली ‘जनजाति समागम’ में बिछड़े सुकमा के 3 ग्रामीण सकुशल मिले, सांसद आवास पर दी गई शरण
- कोंडागांव में फूड पॉइजनिंग का कहर: जतरा कार्यक्रम में भोजन के बाद 17 ग्रामीण बीमार, 9 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’


