खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नई दिल्ली में आयोजित ‘जनजाति समागम’ के दौरान सुकमा जिले से आए बस्तर के तीन ग्रामीण अनजाने में अपने समूह से बिछड़ गए थे। जैसे ही इसकी जानकारी बस्तर सांसद महेश कश्यप को प्राप्त हुई, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल त्वरित संज्ञान में लेकर दिल्ली में मौजूद अपने सहयोगियों और साथियों की एक टीम को सक्रिय किया और सघन प्रयास कर कुछ ही घंटों के भीतर तीनों बस्तरिया भाइयों को सुरक्षित खोज निकाला।
एक महानगर और अजनबी शहर में अपनों से बिछड़ जाने के कारण कार्यकर्ताओं के मन में उपजी घबराहट और मानसिक परेशानी को समझते हुए, सांसद महेश कश्यप ने उन्हें तुरंत नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर लाने के निर्देश दिए। आवास पर तीनों बस्तरिया भाइयों के ठहरने, विश्राम और खान पान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वर्तमान में सुकमा के तीनों ग्रामीण पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और निश्चिंत हैं। सकुशल वापस छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले उनके गृह ग्राम भेजने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज साेमवार काे बताया कि सार्वजनिक जीवन में पद और प्रतिष्ठा से कहीं अधिक बड़ा अपनों के सुख दुःख में उनके साथ मजबूती से खड़े रहना होता है। अजनबी शहर में अपनों को सुरक्षित और मुस्कुराते हुए देखकर मेरे मन को अत्यंत सुकून और आत्मसंतुष्टि की अनुभूति हुई है। बस्तर का हर एक नागरिक मेरा अपना परिवार है और उनकी सुरक्षा, मान सम्मान तथा सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध हूं।
Trending
- टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की सलाह, अजय चंद्राकर का बड़ा हमला
- नकुलनार साप्ताहिक बाजार के पास मिला अज्ञात युवक का शव
- ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क
- दिल्ली दौरे से लौटते ही एक्शन में CM साय, कल शाम होगी अहम कैबिनेट बैठक
- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर 4 डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और बारूद जब्त
- बस्तर सांसद महेश कश्यप की त्वरित पहल: दिल्ली ‘जनजाति समागम’ में बिछड़े सुकमा के 3 ग्रामीण सकुशल मिले, सांसद आवास पर दी गई शरण
- कोंडागांव में फूड पॉइजनिंग का कहर: जतरा कार्यक्रम में भोजन के बाद 17 ग्रामीण बीमार, 9 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- दंतैल हाथी का खूनी तांडव; ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, 10 गांवों में ‘हाई अलर्ट’


