खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के चकरभाठा बस्ती क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शराब पीने के आदी और रोज-रोज मारपीट करने वाले पति राजेश कौशिक से तंग आकर उसकी पत्नी द्रोपती कौशिक ने देर रात सोते समय उस पर धारदार हसिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने प्रताड़ना से परेशान होकर पति के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला चकरभाठा बस्ती क्षेत्र का है, जहाँ राजेश कौशिक नामक व्यक्ति शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी द्रोपती कौशिक के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने देर रात सो रहे पति पर धारदार हसिया से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने घायल राजेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने घरेलू हिंसा और लगातार मारपीट से परेशान होकर हमला करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Trending
- रायपुर में बमबाजी से दहशत: कबीर नगर में घर पर फेंके गए दो बम, महिला समेत कई आरोपी फरार
- जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का सबसे प्राचीन और जीवंत स्वरूप – मुख्यमंत्री साय
- रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी तैयारी, 30 मई को होगा पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव
- धर्म परिवर्तन बनाम आदिवासी पहचान: दिल्ली के लाल किला मैदान से ‘डीलिस्टिंग’ की उठी देशव्यापी हुंकार, राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
- ओडिशा से जुपिटर पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.5 लाख का माल जब्त
- हीट स्ट्रोक से अचानक जमीन पर गिरने लगे बेजुबान, इलाके में मचा हड़कंप
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- फास्टरपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई इथेनॉल कंपनी को लेकर ग्रामीणों में बढ़ता विरोध, मारपीट और धमकी के आरोप


