खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में बिजली विभाग और मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा। 45 डिग्री की भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एनएच-63 पर चक्का जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग केवल बिल वसूली में लगा है, लेकिन व्यवस्था सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं नेटवर्क नहीं होने से ऑनलाइन सेवाएं भी ठप पड़ गई हैं।
भोपालपटनम क्षेत्र लंबे समय से बिजली और नेटवर्क संकट झेल रहा है। दिनभर ट्रिपिंग और रातभर ब्लैकआउट से लोग परेशान हैं। लगातार वोल्टेज उतार-चढ़ाव से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ मोबाइल नेटवर्क की हालत भी खराब है। मोबाइल में नेटवर्क दिखता है, लेकिन कॉल और इंटरनेट नहीं चलता। इससे ऑनलाइन पढ़ाई, बैंकिंग और अस्पताल जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-63 में फॉरेस्ट नाका के पास चक्का जाम कर बिजली विभाग और नेटवर्क कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण घंटों तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और बिजली विभाग ईई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ, लेकिन ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


