नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। चेज करते हुए बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रनों तक ही पहुंच सकी। लेकिन हार के बाद भी आरसीबी ने खुद को टॉप-2 में बरकरार रखा है। टीम को टॉप-2 में बने रहने के लिए 166 रन बनाने थे। वहीं जीतने वाली हैदराबाद को टेबल की स्थिति के लिहाज से नुकसान झेलना पड़ा।
हैदराबाद को टॉप-3 में ही बरकरार रही। टॉप-2 में रहने वाली टीमो को आईपीएल फाइनल तक पहुंचने के लिए 2 मौके मिलते हैं। पहला क्वालीफायर-1 हारने के बाद टीमों के पास क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करके फाइनल जगह बनाने का मौका होता है। अब बेंगलुरु के पास फाइनल में जाने के लिए 2 मौके होंगे।
वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो (एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2) मैच खेलने होते हैं और दोनों में ही जीत हासिल करनी होती है। किसी भी मैच में हार का मतलब टूर्नामेंट में सफर खत्म। अब हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में जीतना होगा।
हैदराबाद के लिए ईशान-अभिषेक-क्लासेन चमके
हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रन स्कोर किए। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। क्लासेन ने 24 गेंदों 51 रन जड़े, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रनों की और नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29* रनों की पारी खेली।
चेज में कुछ खास नहीं कर सके RCB के बल्लेबाज
चेज के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। बाकी विराट कोहली ने 15 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन, टिम डेविड ने 15* रन और क्रुणाल पांडया ने 41* रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
Trending
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
- हसदेव सम्मेलन से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, कोरबा में दिखेगी दिग्गजों की ताकत
- 16.5 लाख के अवैध गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल जब्त
- सरगुजा में मानवता शर्मसार: 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, इलाके में भारी आक्रोश
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कामयाबी: “ऑपरेशन हंट” से सुलझा करही गोलीकांड, 3 राज्यों की खाक छानने के बाद दबोचे गए हत्यारे
- बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल
- राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए निर्माण में लेत-लतीफी पर PWD सचिव सख्त, जिम्मेदार एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें


