खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बस्तर क्षेत्र अब नक्सली गतिविधियों से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 से बस्तर में नक्सल हिंसा लगभग पूरी तरह बंद हो गई है। न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में आईजी ने कहा कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुसार सुरक्षा बलों ने लगातार अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अब देश के ज्यादातर हिस्सों में सशस्त्र नक्सली गतिविधियां खत्म हो चुकी हैं और बस्तर को भी सुरक्षित घोषित किया जा सकता है।
आईजी सुंदरराज ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती पिछले कुछ वर्षों में मिली सफलता को कायम रखना है। इसके साथ ही जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाए गए बारूदी सुरंगों और आईईडी को ढूंढकर सुरक्षित तरीके से हटाना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल लगातार डी-माइनिंग अभियान चला रहे हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर सुरंगों की पहचान की जा रही है। आईजी के अनुसार, बस्तर का इलाका पहाड़ी और जंगलों से घिरा होने के कारण पूरे क्षेत्र को पूरी तरह माइन फ्री घोषित करने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ मौसमों तक यह अभियान जारी रहेगा।
आईजी ने कहा कि पहले नक्सली “जल, जंगल और जमीन” के मुद्दों को लेकर गांव के लोगों को सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते थे। वे लोगों के बीच गलत जानकारी फैलाते थे। लेकिन अब स्थानीय लोगों को नक्सलियों की साजिश समझ आ चुकी है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग अब किसी भी तरह की हिंसा या विकास विरोधी गतिविधियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अब बस्तर के गांवों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर काम कर रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार गांवों में जाकर लोगों से बातचीत कर रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति उन्हें फिर से गुमराह न कर सके।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


