नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अकेली महारथी फिल्म है जो ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के लिए 5 दिसंबर को आ चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ऐसा धमाल कलेक्शन किया कि ‘छावा’ (31 करोड़) और ‘वॉर 2’ (29 करोड़) को बाद तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।
अब दूसरे दिन फिल्म ओपनिंग डे से भी ज्यादा भयंकर कमाई करना शुरू कर चुकी है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे दिन 10:35 बजे तक 31 करोड़ कमाते ‘धुरंधर’ ने टोटल 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
सैक्निल्क पर उपलब्ध आज की कमाई से जुड़ा डेटा फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है।
‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी शानदार ओपनिंग मिली है। सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 27 करोड़ तो ओवरसीज में 13 करोड़ कमाते हुए टोटल 40 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। यानी फिल्म दूसरे दिन की अभी तक की कमाई मिलाकर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
‘धुरंधर’ के बारे में
इस फिल्म को ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। उनके डायरेक्शन को कमाल बताते हुए एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को 4 स्टार दिए हैं।
फिल्म के बारे में इसी रिव्यू में लिखा गया है कि फिल्म धुआंधार है और इसकी कहानी इतनी धमाकेदार है कि ये एक इंटेलीजेंट फिल्म बन जाती है। इस रिव्यू को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
‘धुरंधर’ स्टारकास्ट
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड एक्टर हैं। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने उनकी फिल्म को और भी बेहतरीन बना दिया है। फिल्म में सारा अर्जुन लीड एक्ट्रेस हैं जिनका स्क्रीन पर अपीयरेंस खूब सराहा जा रहा है। अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल में खूब जचे हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


