नई दिल्ली। पिछले हफ़्ते रिलीज़ होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर इंटेंस रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क़ में’ ही छाई हुई है। आम लव स्टोरीज से अलग, यह फिल्म एक गहरा, सच्चा प्यार दिखाती है जो सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद भी आपके ज़ेहन में ताज़ा रहता है। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और धनुष के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इस दौरान इसने ताबड़तोड़ नोट कमाए हैं। चलिए यहां जानते हैं ‘तेरे इश्क़ में’ के आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा है?
‘तेरे इश्क़ में’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
‘तेरे इश्क़ में’ का पहला हफ्ता काफी कमाल का रहा। वैसे रिलीज से पहले ही इसका जबरदस्त हाईप क्रिएट हो गया था और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो इसे देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े। फिर क्या था इसने अच्छी ओपनिंग तो की ही साथ ही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी गदर मचा दिया। फिर वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई लेकिन इसका कलेक्शन जबरदस्त रहा।
हालांकि अब दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे रणवीर सिंह की नई रिलीज धुरंधर से मुकाबला करना पड़ रहा है और इसकी कमाई पर भी काफी असर पड़ा है। बता दें कि 8वें दिन ‘तेरे इश्क़ में’ के कलेक्शन में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘तेरे इश्क़ में’ ने पहले हफ्ते में 83.65 करोड़ कमाए हैं।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरे इश्क़ में’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 3.65 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘तेरे इश्क़ में’ की 8 दिनों की कुल कमाई अब 87.30 करोड़ रुपये हो गई है।
‘तेरे इश्क़ में’ ने वसूला बजट
‘तेरे इश्क़ में’ की कमाई में बेशक 8वें दिन गिरावट आई है लेकिन इस फिल्म ने 8 दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। बता दें कि फिल्मीबीट के मुताबिक ‘तेरे इश्क़ में’ की लागत 85 करोड़ रुपये है वहीं ये फिल्म अब तक 87 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अब ये 100 करोड़ी बनने की ओर बढ़ रही है। अगर फिल्म की कमाई में दूसरे वीकेंड पर तेजी आती है तो मुमकिन है कि ये 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो जाए। हालांकि अब धुंरधर की रिलीज की वजह से इसके लिए ये इतना आसान नहीं है।
‘तेरे इश्क़ में’ ने तोड़ा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का रिकॉर्ड
‘तेरे इश्क़ में’ ने रिलीज के 8वें दिन एक और बड़ा कमाल कर दिया है। दरअसल ये फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की सुपरहिट फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 85.80 करोड़ को मात देकर तीसरी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन गई है।
Trending
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी
- सुशासन तिहार: आख़िरी छोर तक पहुँची संवेदनशील सरकार, 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी को मिला वॉकर और ‘आयुष्मान वय वंदन’ कवच
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त


