खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सात वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटों के भीतर ही हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
जानकरी के अनुसार, लैलूंगा के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर को सात वर्षीय बालिका का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का पाया गया।
परिजनों ने बताया कि बालिका 17 नवंबर से अपने पिता के साथ रह रही थी और घटना वाले दिन खेलने के लिए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया उसे आखिरी बार अपने घर ले जाते देखा गया था। जब परिजन संदिग्धों के घर पहुंचे तो बच्ची का शव कंबल में छुपा हुआ मिला। उसकी गर्दन पर साड़ी लिपटी हुई थी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपी आरती प्रसाद राठिया और लक्ष्मी राठिया के खिलाफ बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लिया।पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते बालिका की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर कमरे में छुपा दिया गया था। पुलिस ने मेमोरण्डम के आधार पर कंबल और अन्य सामग्री बरामद की। फिर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


