नई दिल्ली। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब खत्म होने जा रहा है। शो का ये सीजन फुल लड़ाई से भरा रहा है। हर वीकेंड का वार में सलमान खान किसी न किसी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आते थे। शो में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है जिसे जीतकर गौरव खन्ना डायरेक्ट फिनाले में पहुंच गए हैं। अब शो को खत्म होने में कुछ दिन बचे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि ग्रैंड फिनाले कब होने वाला है।
कब है बिग बॉस 19 का फिनाले
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को इस बार कोई एक्सटेंशन नहीं मिली है। ये शो अपने निर्धारित समय पर ही खत्म हो रहा है। फिनाले में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट खूब मेहनत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है।
कहां देख सकते हैं फिनाले
बिग बॉस इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आया है। शो पहले जियोहॉटस्टार पर आता है और उसके बाद टीवी पर कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले में भी कुछ ऐसे ही होने वाला है। अब ये देखना होगा कि विनर का नाम दोनों जगह पर साथ में अनाउंस होता है या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे पहले रिवील कर दिया जाएगा।
किसे मिली टिकट टू फिनाले
टिकट टू फिनाले टास्क के लिए चार कंटेस्टेंट आगे बढ़ पाए थे। जिसमें गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और फरहाना भट शामिल थीं। बाकी तीनों को हराकर गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है और वो सीधे फिनाले में पहुंच गए हैं। अब देखना होगा गौरव के साथ फिनाल में और कौन टॉप 4 कंटेस्टेंट होने वाले हैं। शो में इस समय गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, मालती चहल, फरहाना भट, तान्या मित्तल और शहबाज बचे हैं। इस हफ्ते कौन घर से बाहर होता है ये देखना दिलचस्प होगा।
Trending
- मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
- डिजिटल क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सेवा सेतु’ पहल से बस्तर के वनांचलों तक पहुँचीं 441 से अधिक सरकारी सेवाएँ
- छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन
- कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण
- सुशासन तिहार: कोरबा में शांति गवेल का सपना हुआ सच, पीएम आवास योजना से मिला नया आशियाना
- बलौदाबाजार: शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से चमकेगी खरीफ की फसल, अब तक 49 हजार से अधिक किसानों को 262 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी
- सुशासन तिहार: आख़िरी छोर तक पहुँची संवेदनशील सरकार, 76 वर्षीय कीर्तन भंडारी को मिला वॉकर और ‘आयुष्मान वय वंदन’ कवच
- जगदलपुर में अवैध गांजा बेचती महिला रंगे हाथों गिरफ्तार, 617 ग्राम मादक पदार्थ जब्त


