नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 12वें भी पकड़ बना रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ के मुकाबले अजय देवगन की फिल्म बहुत आगे निकल चुकी है। आपको बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर आज कौन सी फिल्म कितनी कमाई कर रही है।
‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ, 12 दिनों में इस फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 64.95 करोड़ रुपये हो गया है।
मस्ती 4
‘मस्ती 4’ का थियेटर में आज पांचवा दिन है। मंगलवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ कमाए। पांच दिनों में ‘मस्ती 4’ का कलेक्शन 11.70 करोड़ है। मस्ती 4 को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में अरशद वारसी, नरगिस फाकरी, तुषार कपूर, रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नौरोजी जैसे स्टार्स हैं।
मस्ती 4 का डे वाइज कलेक्शन
Day 1- 2.75 करोड़
Day 2- 2.75 करोड़
Day 3- 3 करोड़
Day 4- 1.6 करोड़
Day 5- 1.6 करोड़
‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फरहान अख्तर और राशि खन्ना स्टारर फिल्म ‘120 बहादुर’ ने रिलीज के 5वें दिन 1.50 लाख की कमाई कर चुकी है। कुल मिलाकर पांच दिनों ये फिल्म 13 करोड़ कमा चुकी है।
इस कमाई के साथ ये फिल्म फरहान अख्तर की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने ‘रॉक ऑन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसका कुल कलेक्शन 11.5 करोड़ है। अब अगले टारगेट पर ‘लक बाई चांस’ (12.25 करोड़ ) और ‘स्काई इज पिंक’ (15 करोड़ है)। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है। फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा है।
ये फिल्म 1962 में रेजांग ला की लड़ाई पर बेस्ड है और इसमें फरहान ने महान शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है। भाटी को भारत-चीन युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
‘120 बहादुर’ का डे वाइज कलेक्शन
Day 1- 2.25 करोड़
Day 2- 3.85 करोड़
Day 3- 4 करोड़
Day 4- 1.4 करोड़
Day 5- 1.50 करोड़
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


