खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बचेली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में करीब 1 करोड़ रुपए के ऑनलाइन पेमेंट घोटाले का खुलासा होने से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
सेल्समैनों ने सरकारी QR कोड हटाकर अपने खाते का QR कोड चिपका दिया और 14 दिनों तक हर ऑनलाइन पेमेंट सीधे निजी खातों में पहुंचता रहा, लेकिन विभाग को भनक तक नहीं लगी। प्रारंभिक जांच में 4 कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है, जिनके खिलाफ एफआईआर की तैयारी चल रही है।
यह माना जा रहा है कि घोटाले की रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है और इसमें और लोग शामिल हो सकते हैं। 14 दिनों तक सरकारी खाते में एक भी ऑनलाइन राशि नहीं पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि निगरानी तंत्र पूरी तरह विफल है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


