खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशवासियों को नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही पारा सामान्य से कम है। ना केवल राजधानी, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी यही स्थिति है। सरगुजा संभाग में सोमवार को शीतलहर चली। इसके अलावा बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो पॉकेट में भी शीतलहर चली है। आज भी उत्तर और मध्य भाग के कुछ जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। दो दिन बाद केवल उत्तरी हिस्से में ही शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होगी।
संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा जिला अंबिकापुर बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश मे सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में ही 6.5 डिग्री दर्ज हुआ।
प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी


