खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। शहर के एईसीएल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान (32 साल) फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह रिटार्यड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण धुव्र कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई था। सभी घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे। इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मंगलवार शाम को पड़ोसियों ने शक होने पर घर में देखा तब फंदे पर फणीभूषण की लटकी हुई लाश मिली। जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली और मातम छा गया।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर कॉलोनी का है। दिनभर घर से कोई बाहर नहीं दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ। मंगलवार शाम को जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अंदर देखा तो फंदे पर युवक का शव लटका हुआ मिला। उन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि मृतक फणीभूषण ध्रुव की शादी नही हुई थी। उसके लिए परिवार वाले लड़की ढूंढ रहे थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के पश्चात बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दीपका थाना के प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय


