खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक्स’ पर किए पोस्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पुरी में हमला हुआ, पुलवामा में हमला हुआ। हमले के बाद जवाब भी दिया गया था। 10 वर्ष बाद विस्फोट की घटना हुई है, ऐसे में राजनीति नहीं करनी चाहिए। पहले स्थिति सामान्य होने दें, फिर सदन में चर्चा करें। अंतिम संस्कार तक नहीं हुआ और आपने राजनीति शुरू कर दी। यह राजनीति में निम्नता है।
उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी से निवेदन है कि जांच और पूछताछ में सहयोग करें, पुलिस का साथ दें। परीक्षण और चौकन्नेपन की जरूरत है। अब समय है ताकत के साथ अलर्ट रहने का।
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अनहोनी हुई है, अभी स्पष्ट होना बाकी है कि यह आतंकी घटना है या नहीं। यदि आतंकवादी घटना साबित होती है तो ना कोई लिंक छूटेगा, ना कोई व्यक्ति। दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
वहीं विपक्ष के चुनाव से पहले ही ऐसी घटनाएं बढ़ने के आरोप पर विजय शर्मा ने कहा कि बिहार का आधा चुनाव हो चुका है। घटनाओं के होने का कोई तय समय नहीं होता। 3 या 6 महीने में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं, इसे चुनाव से जोड़ना गलत है। वहीं अमित बघेल की तलाश को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि उन पर विभिन्न समाज के पूज्य पुरुषों के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई जारी है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय


