खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को सीपत तहसील में एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। यहां के नायब तहसीलदार देश कुमार कुर्रे को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। अधिकारी किसान की जमीन की फौती दर्ज करने और नामांतरण के लिए अवैध रकम मांग रहा था।
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम बिटकुला निवासी प्रवीण पाटनवार ने 30 अक्टूबर को शिकायत की थी कि उसकी दिवंगत मां के नाम पर 21 एकड़ कृषि भूमि है। फौती दर्ज कर रिकॉर्ड में उसका और उसके भाई-बहनों का नाम जोड़ने के बदले नायब तहसीलदार कुर्रे ने 1.50 लाख रुपए की मांग की थी।
शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 1.20 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया, जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप की तैयारी की।
10 नवंबर को आवेदक को 50 हजार रुपए की पहली किस्त देकर भेजा गया। आरोपी ने यह रकम NTPC सीपत स्थित कॉफी हाउस में ली। जैसे ही उसने पैसे स्वीकार किए, पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। रिश्वत की पूरी राशि आरोपी से बरामद कर ली गई है। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
एसीबी ने आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि रिश्वतखोरी के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने रिश्वत मांगने से जुड़े मामलों की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9926111932 और फोन नंबर 07752-250362 पर संपर्क करने की अपील की।
Trending
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


