खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बस्तर ओलंपिक के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार की रात भोपालपटनम नगर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के सौजन्य से पवन म्यूजिकल ग्रुप, जगदलपुर द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। संगीतमय माहौल में उपस्थित नगरवासी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने संगीत की सुरधारा में झूमते हुए शाम का भरपूर आनंद लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा स्वयं भी मंच पर उपस्थित रहे और विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ उत्सव का उल्लास साझा किया।
कार्यक्रम में विविध गीतों और प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। लोगों ने देर रात तक संगीत और नृत्य का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम, भाजपा जिला मंत्री जागर लक्ष्मैया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुडेम, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया मांडवी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिलाल खान, गोविन्द, साईं शेट्टी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बस्तर ओलंपिक के तहत आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या न केवल खेल भावना का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में उत्साह और एकता का भी संदेश दे गई।
Trending
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े


