खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता टीएस. सिंहदेव अपने निजी प्रवास पर बस्तर पहुंचे। मीडिया से भी चर्चा के दौरान एसआईआर पर टीएस. सिंहदेव ने कहा कि मतदाता सूचि दूषित है, जितनी जल्दी चुनाव आयोग इसे ठीक करे बेहतर होगा। वर्तमान में एसआईआर हो रहा है वह अत्यधिक कठिन प्रक्रिया है। हर व्यक्ति को फॉर्म भरना है, 2 फोटो चिपकाने होंगे। अब ये बताएं कि अबूझमाड़ के लोग कहां फोटो खिंचवाने जाएं? इस प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट अटैच करना है। वहां कहां जाकर फोटो कॉपी करेंगे? जनता के पूरे अधिकार के साथ जो नाम दर्ज होना चाहिए वह आपको बताना पड़ेगा, मेरा नाम जोड़ो। मतदाता सूचि बनाने की इससे दूषित प्रक्रिया हो ही नहीं सकती।
सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा कमजोर हो गई है। इसलिए वो कांग्रेस की तरफ ध्यान दे रही है। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास काम नहीं हो रहे हैं, कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नक्सल समस्या के संदर्भ में जरूर कुछ कार्रवाई होते दिख रही है। इसके अलावा लोगों में सरकार को लेकर कोई संतोष नहीं है।
उन्हाेने भाजपा के आरोपों को लेकर कहा कि कांग्रेस संगठन के कामों में कोई कमी नहीं दिख रही है। वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि हर कार्यक्रम में लोग भागीदार बन रहे हैं। मंडलों का गठन हो रहा है, वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चल रहा है। हमारे अध्यक्ष हर हफ्ते किसी न किसी कार्यक्रम में दौड़ाते हैं, भाजप सरकार के कारनामें हम उठाते रहते हैं। यदि हमारी उपस्थित के बाद भी कमी दिख रही है तो वे लोग आइना देख लें।
Trending
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
- पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट


