खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कोटमसर गुफा बारिश के बाद पर्यटकों के लिए खुल गई है, पर्यटक अब गुफा की सैर करने जा सकते हैं। बारिश के दिनों में गुफा के अंदर पानी भर जाता है, जिसकी वजह से गुफा 4 महीने बंद रहता है। प्रबंधन के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कांगेर घाटी में पिछले 6 महीनों में 37 हजार 782 पर्यटक पहुंचे हैं। जिनमें विदेशी सैलानी अमेरिका, रूस, फ्रांस और यूक्रेन जैसे देशों से लगभग 120 पर्यटक शामिल हैं।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में तीरथगढ़ जल प्रपात, कांगेर जलधारा जैसे खूबसूरत वाटरफॉल हैं। वहीं कोटमसर, कैलाश गुफा जैसी दर्जनों गुफाएं भी हैं। इसके अलावा माउस डियर, लेथिस सॉफ्टशेल टर्टल, जंगली भेड़िया जैसे अनेक विलुप्त प्रजाति के वन्य प्राणी पाए जाते हैं। वनस्पतियों की 900 और तितलियों की 140 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। यूनेस्को ने छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची में शामिल किया है। यह छत्तीसगढ़ राज्य का पहला स्थल है, जिसे चयनित किया गया है। प्राकृतिक विरासत कैटेगरी में कांगेर घाटी ने अपनी जगह बनाई है। बताया जा रहा है कि अब अगले साल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश होगी। नॉमिनेशन लिस्ट में आने पर कांगेर घाटी का स्थायी सूची में स्थान बन जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय


