नई दिल्ली। नींबू पानी को लोग अक्सर वजन घटाने या शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पीते हैं। नींबू पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और अधिकतर लोग गर्मियों में इस ड्रिंक को पीना पसंद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में भी नींबू पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है और इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए कमाल होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन को सुधारता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है। सर्दियों के मौसम में जब मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा पड़ जाता है, तब गुनगुना नींबू पानी शरीर के अंदरूनी सिस्टम को सक्रिय कर देता है। हालांकि ठंड के मौसम में इसे पीते समय कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो।
नींबू पानी
नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर पीते हैं, तो धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
पेट रोग
नींबू पानी पेट में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन को सुधारने और कब्ज जैसी समस्या से राहत देने में काफी मदद करता है। इसका सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट हल्का रहता है और भूख को नियंत्रित करता है।
इम्यून सिस्टम
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है। इसका रोजाना सही मात्रा में सेवन करने से सर्दी-जुकाम, गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
त्वचा ग्लोइंग
नींबू पानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सेवन से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते है, जिससे स्किन साफ और चमकदार बनती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और पिंपल्स को कम करने में भी सहायक है।
ब्लड प्रेशर और शुगर
नींबू में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है। इसके अलावा, यह शुगर के मरीजों के लिए भी रामबाण है। यह शरीर में शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। शुगर के मरीज (बिना शक्कर मिलाए) ही सेवन करे।
किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय (एमडी मेडिसिन) के अनुसार, नींबू पानी का सेवन एसिडिटी या अल्सर के मरीजों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि नींबू में एसिड पाया जाता है, जो पेट में जलन और दर्द बढ़ा सकता है।
सावधानी भी जरूरी
दांतों की संवेदनशीलता वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। नींबू का एसिड इनेमल को कमजोर कर सकता है, इसलिए स्ट्रॉ से पीना बेहतर है। लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अधिक डिटॉक्स कर सकता है।
डॉक्टर का महत्त्व
प्रतिदिन खाली पेट नींबू-पानी पीना शरीर को एनर्जी देने, वजन नियंत्रित रखने और स्किन को हेल्दी बनाने का आसान तरीका है। लेकिन अगर आपको एसिडिटी, पेट की जलन या दांतों की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। क्योंकि Moderation यानी संतुलन ही सेहत की असली कुंजी है।
Trending
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना


