नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में लगी हुई हैं। ‘बाहुबली: द एपिक’, ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘द ताज स्टोरी’ से लेकर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ तक थिएटर्स में मौजूद हैं। कोई फिल्म ज्यादा कमा रही है तो कोई पाई-पाई के लिए तरस रही है। आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
बाहुबली: द एपिक
‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ का री-एडिटेड और री-मास्टर्ड वर्जन ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई है।
प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 9.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
वहीं दूसरे दिन भी ‘बाहुबली: द एपिक’ अब तक (रात 11 बजे तक) 6.62 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 16.02 करोड़ रुपए हो गया है।
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म अब दूसरे हफ्ते भी अच्छा कमा रही है।
कोइमोई के मुताबिक ‘थामा’ ने 11 दिनों में 126.5 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया था।
अब सैकनिल्क की मानें तो फिल्म 12वें दिन अब तक (रात 11 बजे तक) 4.65 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 11 दिनों में 64.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन भी अब तक (रात 11 बजे तक) 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टोटल कलेक्शन अब 67.88 करोड़ रुपए हो गया है।
द ताज स्टोरी
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को ही थिएटर्स में रिलीज हुई है।
फिल्म पहले दिन महज 90 लाख रुपए कमा पाई थी और अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ गई है।
सैकनिल्क की मानें तो ‘द ताज स्टोरी’ ने अब तक (रात 11 बजे तक) 1.69 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
रोई रोई बिनाले
दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ भी 31 अक्टूबर को रिलीज हुई है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.53 करोड़ रुपए की एवरेज ओपनिंग की थी।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन अब तक (रात 11 बजे तक) फिल्म ने 2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


