नई दिल्ली। ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में आते ही बवाल काट दिया है, जिससे साबित होता है कि कुछ कहानियों का चार्म कभी कम नहीं होता। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर इस फिल्म माहिष्मती की भव्य दुनिया को एक बार फिर दर्शकों से खूब प्यार मिला है। इसी के साथ जानते हैं कि ‘बाहुबली: द एपिक’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
सालों बाद भी, ‘बाहुबली’ का क्रेज कम नहीं हुआ है। इसकी री रिलीज़ ने सिनेमाघरों को खचाखच भर दिया और देश भर के फैंस ने सोशल मीडिया पर बाहुबली 1 और बाहुबली 1 के कंबाइंड एडिट वर्जन की काफी तारीफ की है। पहली बार देखने वालों सहित कई फिल्म प्रेमी बड़े पर्दे पर इस रीमास्टर्ड फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटे थे। इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बाहुबली: द एपिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग ने 1.15 करोड़ रुपये जोड़े थे।
इसी के साथ ‘बाहुबली: द एपिक’ ने पहले दिन कुल कमाई 10.4 करोड़ रुपये की है। ये आंकड़े बताते हैं कि ‘बाहुबली’ का जादू अभी भी बरकरार है।
‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 1’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड
‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर दिया है। 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ की पहले दिन की कमाई 5.15 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के मुताबिक) के रिकॉर्ड को मात दे दी है। अब उम्मीद है कि वीकेंड पर ये फिल्म जबरदस्त कमाई करेगी और कई और फिल्मों को मात देगी।
एसएस राजामौली और प्रभास ने नए एपिक के साथ की वापसी
ये री रिलीज़ एक स्पेशल सिनेमैटिक इवेंट है, क्योंकि एसएस राजामौली और प्रभास की दो ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में, ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूज़न’ (2017), को फिर से एडिट करके ‘बाहुबली: द एपिक’ टाइटल से एक ग्रैंड रिलीज में प्रेजेंट किया गया है। यह फ़िल्म 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर इस शानदार गाथा को फिर से जीने का एक और मौका मिला है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


