खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। जेल दाखिले के दौरान जिलाबदर के एक आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक के खिलाफ जिले के एसपी ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। दरअसल अंबिकापुर में केंद्रीय जेल के बाहर एक अपराधी को पुलिस द्वारा संरक्षण दिए जाने का वीडियो सामने आया था।
वायरल हुए वीडियो में जिलाबदर अपराधी अंश पंडित जेल के अंदर मोबाइल पर बात करते हुए नजर आ रहा था, जो पुलिस की कथित लापरवाही को उजागर कर रही थी। वही खबर के प्रसारण के बाद इस पूरे मामले दोषी पाए गए आरक्षक सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि, आरोपी अंश पंडित पर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप था। उसे न्यायलय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा था। इसी दौरान जेल के बाहर वह मोबाइल पर किसी से इत्मीनान से बात करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


