नई दिल्ली। केला और दूध दोनों ही अपने-अपने आप में पौष्टिक आहार माने जाते हैं, लेकिन जब इन दोनों का संयोजन किया जाता है। तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित होता है। केला दूध का शेक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा और मजबूती देने का काम करते हैं। आयुर्वेद में भी केले और दूध को साथ में लेने के कई फायदे बताए गए हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन से शरीर को होने वाले लाभ क्या हैं?
दरअसल रायबरेली जिले के आयुष चिकित्सक डॉ आकांक्षा दीक्षित (एमडी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद जयपुर राजस्थान ) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि केला दूध का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।यह शरीर को ताकत देने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और शुगर के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लें।
ये मिलते हैं फायदे
1. केला कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर का बेहतरीन स्रोत है, जबकि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।दोनों के मिश्रण से तैयार पेय शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यही कारण है कि इसे जिम करने वाले लोग वर्कआउट के बाद लेना पसंद करते हैं।
2. दूध कैल्शियम और विटामिन डी का खजाना है, वहीं केला पोटैशियम से भरपूर होता है। जब ये दोनों एक साथ शरीर में जाते हैं ।तो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करते हैं।
3. पाचन तंत्र को मजबूत करता है । केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। दूध पेट को ठंडक पहुंचाता है और आंतों को पोषण देता है। इन दोनों का सेवन मिलकर पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है।
4. केला दूध हमारे शरीर का वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में सहायक होता है। जो लोग दुबलापन दूर करना चाहते हैं, वे रोजाना केला दूध शेक पीकर वजन बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर को स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।वहीं अगर बिना शुगर मिलाए लिया जाए तो यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनावश्यक भूख को रोकता है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है।
5. पांचवां फायदा है मानसिक और शारीरिक थकान दूर करता है। केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है जो मस्तिष्क में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाता है।यह मूड को अच्छा करता है और तनाव कम करने में सहायक होता है।वहीं दूध में मौजूद प्रोटीन शरीर की थकान मिटाने का काम करता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


