नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। इस जीत से जहां पाकिस्तानी टीम का आत्मविश्वास दोगुना हो गया है, वहीं कप्तान सलमान अली आगा के तेवर भी देखने लायक थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि अगर उनकी टीम इसी तरह खेलती रही, तो वे किसी भी टीम को मात दे सकते हैं।
सलमान आगा का बड़ा बयान
ओमान के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई लेकिन साथ ही सुधार की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा, “गेंदबाजी यूनिट शानदार रही, मैं उनसे बेहद खुश हूं। हमारे पास तीन अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं और यह हमारी ताकत है। दुबई और अबू धाबी की पिचों पर यह बहुत काम आएगा। बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है लेकिन अगर हम अपनी योजनाओं पर डटे रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।”
पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 66 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि कप्तान आगा का मानना है कि टीम को मिली शुरुआत के बाद उन्हें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
गेंदबाजों ने दिखाया दम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 16.4 ओवर में मात्र 67 रनों पर समेट दिया। ओमान की ओर से हम्माद मिर्जा (27 रन) ही थोड़ी देर क्रीज पर टिक पाए। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ, सईम अयूब और सुफियान मुकिम ने दो-दो विकेट झटके।
भारत से भिड़ंत पर नजर
पाकिस्तान की अगली टक्कर अब 14 सितंबर को दुबई में भारत से होगी। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मैच माना जा रहा है। पाकिस्तान की इस जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ असली परीक्षा होगी। खासकर तब, जब भारतीय टीम के पास सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी मौजूद हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


