नई दिल्ली। बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग को 7 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 में पहली जीत दर्ज कर ली है। दूसरी ओर यह हॉन्ग कॉन्ग की लगातार दूसरी हार रही, जिससे वो एशिया कप 2025 से लगभग बाहर हो गई है। इस मैच में हॉन्ग कॉन्ग ने पहले खेलते हुए 143 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बांग्लादेश ने 14 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत प्राप्त की। कप्तान लिटन दास 59 रनों की पारी खेल बांग्लादेश की जीत के हीरो बने।
हॉन्ग कॉन्ग की टीम ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए थे। कप्तान यासिम मुर्तजा बढ़िया फॉर्म में लग रहे थे, लेकिन तभी 28 के स्कोर पर रनआउट हो गए। मुर्तजा आउट ना होते तो टीम आरामसे 150 रन के पार स्कोर खड़ा कर सकती थी।
लिटन दास पड़े हॉन्ग कॉन्ग पर भारी
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बांग्लादेश टीम पावरप्ले ओवरों में ही दो बड़े विकेट गंवा चुकी थी। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से कसी हुई गेंदबाजी ने एक बार के लिए ‘बंगाल टाइगर्स’ के पसीने छुड़ा दिए थे। मगर तीसरे विकेट के लिए लिटन दास और तौहीद ह्रदय ने 95 रनों की पार्टनरशिप कर बांग्लादेश की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी।
लिटन दास ने 59 रनों की कप्तानी पारी खेली, उन्होंने ये रन 39 गेंदों में बनाए। दूसरी ओर तौहीद 35 रन बनाकर नाबाद लौटे। हॉन्ग कॉन्ग की बात करें तो अतीक इकबाल ने 2 विकेट लिए, जबकि आयुष शुक्ला एक विकेट ले पाए।
हॉन्ग कॉन्ग लगभग बाहर
हॉन्ग कॉन्ग को श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप B में रखा गया था। पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को अफगानिस्तान के हाथों 94 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी। अब उसे बांग्लादेश ने 7 विकेट से धो डाला है। अब ग्रुप चरण में उसका सिर्फ श्रीलंका के साथ मैच बचा है और हॉन्ग कॉन्ग के लिए सुपर-4 में जाना लगभग नामुमकिन हो गया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


