खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मंगलवार को आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को कांग्रेस की रैली के दौरान भाषण देने से रोकने और माइक छीन लिए जाने को कांग्रेस में मचे घमासान और कांग्रेस के आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह एक आदिवासी नेता का अपमान है। इसका जवाब भी आदिवासी जनता देगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेताओं के बीच मुद्दों पर राजनीति करने और जनता की सेवा की होड़ नहीं, बल्कि चमचागिरी की होड़ लगी हुई है। पूर्व मंत्री भगत के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुआ अपमानजनक व्यवहार इस बात की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है। मंच पर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता भगत का अपमान किया गया। उनके चलते भाषण के बीच दबंगई दिखाते हुए पहले तो उन्हें भाषण देने से रोकने का प्रयास किया गया और जब वह नहीं रुके तब जोर-जबरदस्ती कर उनसे माइक छीन लिया गया और भगत को अपना-सा मुँह लेकर अपनी सीट पर जाकर बैठना पड़ा। श्री ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ प्रदेश प्रभारी पायलट की चापलूसी करने के चक्कर में भगत के साथ पूरी जनता के सामने यह दुर्व्यवहार हुआ। यह घटनाक्रम कांग्रेस की अंदरूनी कलह और नेताओं के गिरते हुए राजनीतिक स्तर और चमचा प्रवृत्ति को तो दर्शाता ही है, साथ यह बात भी एक बार फिर आईने की तरह साफ हो गई है कि कांग्रेस में आदिवासियों का सम्मान तो कतई नहीं है और कदम-कदम पर आदिवासियों का सियासी इस्तेमाल करना कांग्रेस की फितरत हो चली है।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम


