खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं कर सलाहकार विपिन मालवीय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में बदलाव से आम जनता और कारोबारियों दोनों को राहत मिलेगी। इस संशोधन का असर रोज़मर्रा की चीज़ों की कीमतों से लेकर बाज़ार की गतिविधियों तक दिखाई देगा। उन्हाेने बताया कि खाद्य पदार्थ में दही, लस्सी, आटा, दाल और पैक्ड खाद्य सामग्री पर टैक्स घटने से ये पहले से सस्ती मिलेंगी। दवाइयां और मेडिकल उपकरण जीवनरक्षक दवाइयों व जरूरी उपकरणों पर टैक्स कम होने से इलाज का खर्च घटेगा। कपड़े व जूते में एक हजार रुपये तक के कपड़े व फुटवियर सस्ते होंगे।
होटल व पर्यटन सेवाएं छोटे होटलों और गेस्टहाउस में किराया कम पड़ेगा। घर बनाने का सामान सीमेंट और स्टील पर टैक्स राहत से निर्माण लागत घटेगी। विपिन मालवीय ने बताया कि टैक्स में इस राहत से खपत बढ़ेगी और बाज़ार में मांग का ग्राफ ऊपर जाएगा। छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स प्रक्रिया आसान होने से व्यापार सुगमता बढ़ेगी। खुदरा और थोक बाज़ार में बिक्री में तेजी आने की संभावना है। श्री मालवीय ने आगे कहा कि जीएसटी में बदलाव से उपभोक्ता को राहत, कारोबारियों को सुविधा और बाज़ार में नई जान आने की उम्मीद है।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम


