खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में बिलासपुर जिला जूडो संघ द्वारा 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता (बालक बालिका) 2025 का आयोजन खेल परिसर सकरी रोड, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.) में 13 सितम्बर से 14 सितम्बर तक आयोजित कर रहा है। जूडो प्रतियोगिता के लिये बस्तर की टीम आज बुधवार काे रवाना हाे गई है। प्रदेश संघ के सचिव शंभुराम सोनी ने बताया कि राज्य जूडो संघ नियमित रुप से राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिला जूडो संघों को आमंत्रित किया गया है ।
प्रतियोगिता में राज्य के पंजीकृत जूड़ो खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले सकते हैं। सब जुनियर जूडो प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ी 12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम अर्थात् 2011,2012 एवं 2013 मे मध्य जन्म लिए खिलाड़ी पात्र होगे। उसी प्रकार कैडेट खिलाड़ी 15 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम के जूड़ाकाओं जो कि वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 के मध्य जन्म लिए हो भाग ले सकते हैं। प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से ही चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने भेजा जाता है।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम


