नई दिल्ली। आजकल बाजारों में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले टूथपेस्ट से लोग परेशान हैं की आख़िर उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प कौन सा है। दाँतों की मजबूती और मसूड़ों की सेहत के लिए लोग तरह-तरह के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन मनचाहा नतीजा नहीं मिलता।
ऐसे में बघेलखंड का परंपरागत देसी नुस्खा आज भी लोगों के लिए कारगर उपाय साबित हो रहा है। यह देसी मंजन न केवल पायरिया और बदबू जैसी दंत समस्याओं से छुटकारा दिलाता है बल्कि दाँतों को मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है।
बघेलखंड निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया कि यहाँ के लोग वर्षों से प्राकृतिक जड़ी बूटियों से तैयार एक देसी मंजन का उपयोग करते आ रहे हैं। पुराने समय में दाँतों की सबसे आम बीमारी पायरिया को रोकने के लिए यही नुस्खा अपनाया जाता था।
आज भी कई लोग इस परंपरा को निभा रहे हैं और अच्छे परिणाम पा रहे हैं। इस मंजन को तैयार करने के लिए हरड़, दालचीनी, सुपारी, माजूफल, अकरकरा, जीरा, सेंधा नमक, सेमल के काँटे, कुचला, मिलावा और मौल सिरी की छाल का इस्तेमाल किया जाता है।
सभी सामग्री को बराबर मात्रा में लेकर छोटे मटके में डालकर एयर टाइट किया जाता है और फिर उसे जलाया जाता है। देसी मंजन के नियमित इस्तेमाल से आपके मसूड़े हेल्दी और मजबूत बनेंगे और दांतों की बाकी समस्याएं भी दूर होंगी।
इसके बाद मिश्रण को पीसकर और छानकर एक महीन पाउडर तैयार किया जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस मंजन का उपयोग दिन में एक से दो बार करना पर्याप्त है। नियमित रूप से प्रयोग करने से पायरिया, मसूड़ों से खून आना, दाँतों में बदबू और अन्य दंत समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलती है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। आप देखेंगे कि मात्र एक से दो हफ्तों के भीतर ही आपके हिलते दांतों में मजबूती आने लगेगी और दर्द में भी जबरदस्त आराम मिलेगा।
जहाँ लोग महंगे टूथपेस्ट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं वहीं बघेलखंड का यह देसी मंजन बेहद कम खर्च में प्राकृतिक इलाज देता है। ऐसे में घर पर बना यह आयुर्वेदिक मंजन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


