खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवम रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में सोमवार को अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों की पहली बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाली योजनाओं पर गहन एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। मेरा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूं और विभागीय योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर आमजन को प्रत्यक्ष लाभ दिलाऊं।मंत्री महोदय जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को कागजों में सीमित रखने की प्रवृत्ति समाप्त करनी होगी, अब हर योजना की गूंज गांव-गांव और घर-घर तक सुनाई देनी चाहिए। बैठक में अधिकारियों ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्तमान में चल रहे प्रकल्पों की जानकारी दी।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


