खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। शहर के जय स्तंभ चौक स्थित आशीष लॉज गुरुवार सुबह अचानक सनसनी का केंद्र बन गया। लॉज के रूम नंबर 306 का दरवाज़ा तोड़कर अंदर पहुंचे लोगों ने देखा कि बाथरूम में 27 वर्षीय युवक का शव चादर से फंदे पर लटका हुआ है। मृतक की पहचान रायपुर के सीतानगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी करण पाल (पिता डोमन पाल) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, करण पाल ने 30 अगस्त को लॉज में कमरा बुक कराया था और बताया था कि वह घूमने आया है। 1 सितंबर को आखिरी बार उसे कमरे से बाहर निकलते देखा गया था। इसके बाद कमरा लगातार बंद रहा। बुधवार रात मैनेजर ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। गुरुवार सुबह कर्मचारियों की मदद से दरवाज़ा खोला गया तो बाथरूम में युवक का शव फंदे पर लटका मिला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कमरे से न तो बैग, न कपड़े और न ही कोई निजी सामान बरामद हुआ। केवल एक पुराना कीपैड मोबाइल पुलिस के हाथ लगा है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि युवक बिना सामान के लॉज में क्यों ठहरा और बाकी सामान कहां गया।
फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हत्या या किसी साज़िश से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस अब युवक की कॉल डिटेल और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है।
इस रहस्यमयी मौत ने पूरे खैरागढ़ में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों के मन में यही सवाल है कि यह वाकई खुदकुशी है या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा हुआ है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय


