खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गौरेला से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुबेर अहमद (गाटर भाई) और उनकी पत्नी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकीला बेगम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि जुबेर अहमद और शकीला बेगम के आने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर जुबेर अहमद ने कहा कि वे और उनकी पत्नी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और जनसेवा में विश्वास रखते हैं।\
उन्होंने कहा पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर जीपीएम कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम वसुदेव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा और सिद्धांतों की पार्टी है और जो लोग इसके मूल्यों से जुड़ना चाहते हैं उनका दिल से स्वागत है।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल


