खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज शुक्रवार को जगदलपुर शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधरोपण कर जगदलपुर में अमृत योजना के तहत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान की शुरुआत की । यह अभियान जगदलपुर शहर को एक हरित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्यजनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान जगदलपुर शहर के तीन अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोकमान्य तिलक वार्ड में मंत्री श्री केदार कश्यप ने खुद एक पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रवीर वार्ड में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के पास और महाराणा प्रताप वार्ड में पुराने डंपिंग साइट पर 300-300 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल 900 नए पौधे रोपित होंगे।
इस पहल का एक विशेष पहलू यह है कि इन पौधों की देख-भाल की जिम्मेदारी तीन महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें लगाकर देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम


