खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित बाल विवाह को समय रहते रोक लिया। इस कार्यवाही को मिशन वात्सल्य के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चिखलपुट्टी निवासी यशोदा (परिवर्तित नाम), उम्र 16 वर्ष का विवाह योगेश (परिवर्तित नाम), उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम लंजोड़ा, थाना फरसगांव, के साथ तय किया गया था। संयुक्त जांच दल ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से मुलाकात की और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज़ों से पुष्टि हुई कि बालिका की जन्मतिथि 7 फरवरी 2009 और बालक की जन्मतिथि 23 सितंबर 2006 है, जो कि कानूनी वैवाहिक आयु से कम पाई गई। बालिका के माता-पिता नहीं हैं और वह अपने दादा-दादी के साथ निवास करती है। टीम ने दोनों परिवारों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, दंड के प्रावधानों और बाल विवाह के सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बालिका के वयस्क होने तक विवाह स्थगित करने पर सहमति जताई। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया और ग्राम प्रमुख, ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बाल विवाह को रोका गया।
इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी, परियोजना अधिकारी संजय पोटावी, संरक्षण अधिकारी जयदीप नाथ, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी, एएसआई सुकेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक मिथलेश रजक, सोना मरकाम, चाइल्ड लाइन से अनिल कुमार नायक, रविकांत गौर, एवं स्थानीय समाज प्रमुखों ने सहभागिता याेगदान दिया। बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक अपराध के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की आवश्यकता बनी हुई है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


