खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना के अंतर्गत ग्राम पारागाँव के पास महानदी में एक विवाहित युवती स्वाति त्रिवेदी ने कल सुबह नदी में छलांग लगा दी थी। जिसका शव 24 घंटे बाद आज सुबह नदी में मिल गया है। कल गोताखोरो ने शव खोजने का बहुत प्रयास किया गया था। इस घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव चण्डी मंदिर राटाकाट के पास झाड़ियों में फंसा मिला जिसे सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पहुच कर उनके परिजनों को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दे कि मृत युवती स्वाति त्रिवेदी त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी। महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी तथा दोनों का ढाई माह का बच्चा भी है।
कल नदी में ही एक और महिला का शव मिला था उसकी भी शिनाख्त हो गई है। उक्त शव ग्राम बेमचा जिला महासमुन्द निवासी चम्पा बाई चंद्राकर की है। उनके परिजनों को भी सुचना दे दी गई है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


