खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर में स्थापित मोबाइल टावर कंपनियों पर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में नवीनीकरण शुल्क जमा न करने पर अब मंगलवार को टावर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये की बकाया राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 31 लाख 50 हजार रुपये की ही वसूली हो पाई है।उन्हाेने बताया कि नगर निगम ने 5 अगस्त 2025 को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर नवीनीकरण शुल्क जमा करने का आदेश दिया था, कि शुल्क जमा नही करने की स्थिति में टावर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार कंपनियों पर बकाया राशि इस प्रकार है, इंडस टावर लिमिटेड –15 टावर,43 लाख 95 हजार बकाया,एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. – 10 टावर,38 लाख बकाया,सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. –18 टावर, 5 लाख 40 हजार बकाया,वायरलेस टी.टी. इन्फो लि. – 9 टावर, 31 लाख 05 हजार बकाया,बी.टी.ए. सेलकॉन – 4 टावर, 11 लाख 80 हजार बकाया,भारती इंफ्राटेल कंपनी लि. (एयरटेल) – 7 टावर, 26 लाख 60 हजार बकाया,बीएसएनएल –21 टावर, 5 लाख 50 हजार बकाया है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


