खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, जबरदस्ती गर्भपात करवाने और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने यह बताया है कि उनका संबंध करीब आठ साल तक चलता रहा। इस दौरान उसने डिप्टी कलेक्टर को लाखों रुपये भी दिए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत डौंडी थाना में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डौंडी थाना में महिला आरक्षक ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में ग्राम अवारी, जिला बालोद निवासी दिलीप उईके के साथ वह डौंडी स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रही थी। एक साथ पढ़ाई करने के कारण हमारी बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिलीप ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करना शुरू किया और करता रहा।
इस मामले में महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में सीएसपी दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि डौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर बयान लिया जा रहा है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


