खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भोपालपट्नम थाना इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान दिनेश नाग बलीदान हो गये, जबकि 3 जवान घायल हैं। बलीदानी डीआरजी के जवान दिनेश नाग को न्यू पुलिस लाइन में आज साेमवार दाेपहर 3 बजे अंतिम सलामी दी गई, इस दाैरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी. , डीआईजी पुलिस, डीआईजी सीआरपीएफ, बीजापुर कलेक्टर, एवं स्थानिय जनप्रतिनिधि सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। अंतिम सलामी के बाद बलीदानी डीआरजी के जवान का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपकर उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिग अभियान तेज कर दिया है। नक्सल प्रभावित जिलों और इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। घायल जवानों में दो जवानों को मामूली चोटें आईं है। घायल जवान भरत धीर, पायकू हेमला और मुन्दरू कवासी को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। उन्हाेने कहा कि नक्सली आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं। इसीलिए नक्सली सुरक्षाबलाें को प्रेसर आईईडी विस्फाेट के जरिए नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


