खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में दोहरे हत्याकांड के एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक दरिंदे बेटे ने अपने पिता और उसकी बहन यानी खुद की बुआ पर सब्बल से जानलेवा वार कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई है।
पूरी घटना पिपरिया थाना के इंदौरी गाँव का है। इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद आरोपी रामकुमार ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक़ आरोपी का अपने परिवार के साथ लम्बे वक़्त से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर गुस्साए रामकुमार ने अपने पिता और बुआ को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन और जाँच की जा रही है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


