खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री मे एक युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम मे हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
युवती अपने घर के पास ही किराना का दुकान संचालित करती थी और उसका गांव के ही एक शादीशुदा युवक से पिछले लगभग 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच अनबन हो गई थी और वह युवक का न तो फोन उठाती थी और न ही उससे बात करती थी।
इसी बात से आरोपी काफ़ी नाराज चल रहा था और लगभग 15 दिन पहले उसने युवती का मोबाइल छीनने की भी कोशिस किया था। 12 अगस्त को युवती घर मे अकेली थी और उसका पिता खेत की तरफ चला गया था। दोपहर को ज़ब वह घर आया तो देखा की उसकी बेटी मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थी।
पुलिस जब मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की तो पता चला की आरोपी चंदर सोनवानी यहाँ आया था और युवती से विवाद किया। युवती ने कहा कि वह फोन नहीं उठाएगी। बात नहीं करेगी तुमको जो करना है कर लो। इसी बात पर आरोपी ने उसी के किचन मे रखे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि युवती के आर्थिक खर्च का वहन युवक करता था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


