नई दिल्ली। रजनीकांत जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं छा जाते हैं। इस बार तो वो तूफान ले आए हैं। उनकी फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। फिल्म कॉलीवुड की 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म हो गई है।
कुली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, कुली ने तीसरे दिन 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म तीसरे दिन 38.5 करोड़ की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 150 करोड़ के पार हो जाएगा। फिल्म की अभी तक की टोटल कमाई 158.25 करोड़ हो जाएगी।
कुली ने ओपनिंग कलेक्शन में धमाल मचा दिया था
बता दें कि कुली ने पहले दिन 65 कोरड़ कमाए थे। तमिल में ने कुली 45 करोड़, हिंदी में 4.5 करोड़, तेलुगू में 15.5 करोड़ और कन्नड़ में 0.5 करोड़ का कलेक्शन था।
वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने तमिल में 34.45 करोड़, हिंदी में 6.3 करोड़, तेलुगू में 13.5 करोड़ और कन्नड़ में .5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कुली ने बनाया रिकॉर्ड
मालूम हो कि कुली 2025 की तमिल इंडस्ट्री की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने गुड बैड अगली के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अजीत कुमार की ये फिल्म नंबर वन पर थी। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 153.75 करोड़ था। अब ये फिल्म दूसरे नंबर पर आ गई है।
तीसरे नंबर पर ड्रगन है। फिल्म का कलेक्शन 102.55 करोड़ था। चौथे नंबर पर Vidaamuyarchi है। फिल्म ने 81.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें नंबर पर टूरिस्ट फैमिली है। टूरिस्ट फैमिली ने 61.59 करोड़ की कमाई की थी।
कुली में आमिर खान ने भी कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नागार्जुन भी अहम रोल में दिखे हैं।
Trending
- देवमाता अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया चक्काजाम
- खैरागढ़ के जंगलों में खौफनाक मंजर; पानी में जहर की आशंका, मोर और सिवेट समेत दर्जनों वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार 2026: जन समस्या निवारण शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान, जशपुर में 80 पेंशन आवेदन स्वीकृत, दिव्यांग को मिली ट्राई-सायकिल
- सुशासन तिहार 2026 : सरबकोम्बो और अमडीहा में 27 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर’
- अधिकारियों को गाली देकर जनता को बहला रहे मंत्री, जनता को रिज़ल्ट चाहिए, रील नहीं- भूपेश बघेल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं


