खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जिले से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया। जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है।
ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक रखा। आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से हिरासत में ले लिया और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र


