khabarworld24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत गरमा गया है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने आज प्रेसवार्ता में राज्य सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों में छत्तीसगढ़ में 600 से अधिक रेप के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि महिलाओं के खिलाफ 3000 से अधिक अपराध हुए हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर इन मामलों को छिपाने का आरोप भी लगाया. वहीं सुप्रिया श्रीनेत के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें केवल दूसरों पर उंगली उठाने की आदत है, जबकि अपने ही दल के नेताओं के कृत्यों पर वे मौन रहती हैं. हमारी सरकार अपराध पर काबू करने का काम कर रही है. BJP
कांग्रेस नेत्री और सोशल मीडिया चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता में श्रीनेत ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कड़ी आलोचना की. उन्होंने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि पिछले 8 महीनों में छत्तीसगढ़ में 600 से अधिक रेप के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि महिलाओं के खिलाफ 3000 से अधिक अपराध हुए हैं. सुप्रिया श्रीनेत ने इन मामलों पर राज्य सरकार पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है. उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है. आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी.
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

