खबर वर्ल्ड न्यूज़ देश-विदेश । आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत और जर्मनी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। दोनों देश आतंकी वारदात समेत अपराधियों की जांच और मुकदमा चलाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देंगे और जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पीएम मोदी ने कहा, दुनिया तनाव, संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। हिंद-प्रशांत में कानून के शासन और नौवहन की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। ऐसे समय में भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हुई है। बर्लिन में 2022 में हुई पिछली आईजीसी में हमने द्विपक्षीय सहयोग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। दो वर्षों में रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, हरित व सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है, जो आपसी विश्वास का प्रतीक बन गया है।

