खबर वर्ल्ड न्यूज़-रायपुर। पालेम पंचायत ने गांव की जमीन में ईसाई कब्रिस्तान बनाने पर विरोध जताते तोंगपाल तहसील, तोंगपाल थाने सहित कुकानार थाने में आवेदन दे कर बैठक बुलाने का निवेदन किया है। इस दौरान गाँव के पुजारी आयता, पटेल लखमा, सरपंच हड़मा, उपसरपंच लैखन, ग्रामीण सोमडु माड़वी, लखमा वेट्टी, ढुंगा कवासी, पाण्डु कवासी, सन्ना कवासी, रामा वेट्टी, सन्ना वेट्टी, लखमा पोडियम, एवं ग्रामीणवासी उपस्थित थे।
पुलिस थाने सहित तहसील में सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत पालेम के बिलाईपारा (बोगाम) में कुलदेवी को ईसाई बने लोग अपमानित करते हैं क्योंकि पालेम की मूल देवी बिलाईपारा (बोगाम) में कोमदाई, पेरीबाई व मरघट के पास हेल्लेमाता को उखाड़ फेंकने की बात करते हैं।। हसील तोंगपाल में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोटवार, पटेल व पंच के फर्जी हस्ताक्षर करके जमा करते हैं। ग्राम पंचायत पालेम के बोगाम-बिलाई पारा अश्रित ग्राम साडरापाल में ईसाई धर्म वालों को आदिवासी धर्म में आने की समझाइश देने के लिए शुकवार को बैठक रखी गई है।
Trending
- प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
- हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

