khabarworld24.com – राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के बतौर सदन का नेता रहना और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी का भी मौजूद रहना शीतकालीन सत्र में ग्रीष्मकालीन सा अनुभव करा रहा है। पहले लोकसभा में अपेक्षाकृत ज्यादा राजनीतिक खींचातानी होती थी, मगर दलीय समीकरण ऐसे बदले कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में हैं। उसका असर स्पष्ट दिख रहा है। विपक्ष की ओर से पहले अदाणी के मामले को तूल देकर हफ्ते भर तक हंगामा किया गया, अब सत्ता पक्ष सोरोस, सोनिया गांधी मामले के साथ सभापति के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आक्रामक है। तीन दिनों से उच्चसदन की कार्यवाही ठप है। बुधवार को भी दोनों तरफ के हंगामें की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही बमुश्किल 19 मिनट ही चल सकी। राज्यसभा में दोपहर 12 बजे जब सदन पहले स्थगन के बाद फिर से बैठा तो सदन के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एक बार फिर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी का नाम लेकर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ये बात देश को बतानी होगी कि आखिर उनके सर्वोच्च नेता का अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है? उन्होंने कहा पूरा देश इस बात को लेकर उद्वेलित है।
तिलमिलाकर लाए अविश्वास प्रस्ताव
कानून मंत्री ने कहा कि सोरोस के साथ कांग्रेस के नेताओं के संबंधों के उजागर होने से तिलमिलाकर ये लोग सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आते हैं। उन्होंने कहा, किसानों, गरीबों, नौजवानों, महिलाओं की बात करने वाला ऐसा सभापति देश को नहीं मिलेगा। समूचा सदन पूरी शक्ति के साथ सभापति के साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आजादी के बाद सदन के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस पार्टी ने सिद्ध कर दिया कि उन्हें ने संवैधानिक संस्थाओं की फिक्र है, न सदन के सम्मान का चिंता है। कांग्रेस पार्टी को देश से, सदन से
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़ –

