राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास का संदेश देती है सरदार पटेल की विरासत
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। देश की रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाता है।
बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में विभिन्न समुदायों, भाषाओं और संस्कृतियों के बीच आपसी सद्भाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के समान अवसर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरदार पटेल की विरासत हमें प्रेरणा देती है कि विविधताओं का सम्मान करते हुए एकजुट होकर देश और समाज के विकास में योगदान दें।


