खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 2, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत आर.इ.एस. कॉलोनी में पिछले दो दिनों से मोटर खराब एवं विद्युत खराब होने के कारण वार्डवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। इस कठिन परिस्थिति में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने खराब मौसम के बावजूद मौके पर पहुँचकर खराब मोटर पंप एवं लाइट को दुरुस्त किया और वार्डवासियों को राहत पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया।
वर्तमान में प्रदेश में अर्बन चक्रवात के प्रभाव से मौसम खराब बना हुआ है। ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में भी नगर पालिका के कर्मचारियों ने पानी के बीच उतरकर मरम्मत कार्य पूरा किया। उनके इस प्रयास से वार्ड में आवश्यक सुविधाएँ बहाल करने में मदद मिली। कर्मचारियों की तत्परता और सेवा भावना की सराहना करते हुए नन्द किशोर राणा ने कहा कि ये कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार समर्पित रहते हैं।
इस दौरान विकास ताती, अर्जुन कड़ती, सोनू लेकाम, छत्रपाल साहू एवं लक्ष्मण तेलाम, सुरेश गोटा सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मरम्मत कार्य में सहयोग किया और वार्डवासियों को राहत दिलाने का प्रयास किया।
नन्द किशोर राणा ने बताया कि नगर पालिका परिषद में कार्यरत अनेक कर्मचारी नियमित शासकीय कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि प्लेसमेंट के माध्यम से ठेकेदार के अधीन अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके बावजूद वे वर्षों से पूरी निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ नगर की आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राणा ने कहा कि नगर पालिका में ऐसे कई कर्मचारी हैं, जो पिछले 15 से 20 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके रोजगार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे अनुभवी एवं मेहनती कर्मचारियों के योगदान को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन को उनके हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि लंबे समय से सेवा दे रहे प्लेसमेंट कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि एवं नियमानुसार संविदा नियुक्ति, उचित सुविधाएँ और सेवा सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में गंभीरता से विचार किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें और अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित बना सकें।
अंत में नन्द किशोर राणा ने खराब मौसम में भी जनसेवा करने वाले नगर पालिका परिषद के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुविधा के लिए कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि सभी मेहनतकश कर्मचारियों और उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: कम उत्पादन पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल बोनस पर फैसला लंबित, पारदर्शी व्यवस्था के लिए लागू होंगी नई तकनीकें- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- चक्रवात ‘अर्नब’ का तांडव: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में कल (29 अक्टूबर) बंद रहेंगे स्कूल, बस्तर संभाग में ‘रेड अलर्ट’ जारी
- छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बंपर फेरबदल: अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक और डीईओ के बड़े पैमाने पर तबादले, देखें लिस्ट…
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- छत्तीसगढ़ का एक ऐसा स्कूल, जहाँ कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं बंद हुआ स्कूल! क्या प्राचार्य ही हैं यहाँ के ‘बॉस’?
- झंडा दिवस पर बीजापुर पुलिस ने आयोजित की खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिता, जवानों ने देखी देशभक्ति फिल्म
- खराब मौसम और जल संकट के बीच नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता, वार्डवासियों को मिली राहत
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रेखा बारीक को मिली आर्थिक सहायता


